महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 30 मई। समीप के ग्राम पंचायत बोइरगांव में सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत पेंशन राशि 3.50 लाख में से 1.30 लाख रुपये पूर्व सरपंच एवं सचिव द्वारा आहरण कर भुगतान नहीं करने का आरोप हितग्राहियों ने लगाया है।
आरोप है कि पूर्व सरपंच द्वारा 15वें वित्त आयोग मद की राशि 1.50 लाख रुपये 2025 जनवरी-फरवरी ठीक पंचायत चुनाव के समय सरपंच सचिव बैंक से राशि अहरण कर गबन कर दिये है। अब नये सरपंच के प्रभार के दौरान यह मामला सामने आया।
पूर्व सरपंच -सचिव द्वारा प्रभार पंजी में 1.50 लाख रुपये प्रभार में सौंपा गया जबकि बैंक में मात्र 4 हजार रुपये ही शेष जमा था, शेष 1.46 लाख रुपये अहरित किये गये राशि का कोई हिसाब नहीं है। इस संबंध में वर्तमान सरपंच ने बागबाहरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी,जनपद पंचायत बागबाहरा को शिकायत आवेदन दिया है।
शिकायत मिलने के बाद क्षेत्रीय करारोपण अधिकारी मानसिंग बरिहा ग्राम पंचायत बोइरगांव के दस्तावेज जांच करने दो-तीन बार पंचायत बोइरगांव गया, परंतु वे पंचायत भवन में नहीं मिलते हंै।