महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 30 मई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर नमन किया।
सर्वप्रथम पं. नेहरू के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रवक्ता व पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर अनंत सिंह वर्मा ने कहा कि भारत ने नेहरू के नेतृत्व में आधुनिक राष्ट्र की पहचान बनाई और गांधी के संगठन में भी एक प्रमुख योगदान दिया।
पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि नेहरू विश्व स्तर के सर्वमान्य नेता रहे। जिन्होंने देश के बुद्धिजीवियों और युवाओं को आंदोलन की मुख्यधारा में आकर्षित किया था।
कार्यक्रम को सुदर्शन मुन्ना सेक्टर प्रभारी ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान मुख्य रूप से करण सिंह दीवान जिला पंचायत सदस्य एवं अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, राजू सिन्हा पार्षद, गौतम साहू सचिव, मनीष अग्रवाल, पीलू राम सेन सह सचिव, प्रफुल राजपूत, छिरसागर निषाद, ज्योतिष अग्रवाल, दिनेश खालसा, देवेश प्रधान, देवानन्द दीवान सचिव, मनोहर ध्रुव, दीप कुमार, केशव दीवान, ओमप्रकाश यादव उपस्थित थे। मंच संचालन शैलेन्द्र डड़सेना एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री अरविन्दर छाबड़ा ने किया।