महासमुन्द

सडक़ निर्माण की कलेक्टर से गुहार
29-May-2025 2:42 PM
सडक़ निर्माण की कलेक्टर से गुहार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,29 मई। ग्राम पंचायत लोहारडीह के आश्रित वनग्राम परसापानी के आदिवासी एवम कमार जाति के ग्रामीणों ने पूर्व जनपद सदस्य योगेश्वर चन्द्राकर के नेतृत्व में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह से मुलाकात कर शीघ्र सडक़ निर्माण कार्य प्रारंभ करने की गुहार लगाई।

योगेश्वर चन्द्राकर ने जानकारी दी है कि भाजपा सरकार ने अपने मूल वाक्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जनमन योजना अंतर्गत 2 करोड़ 59 लाख की लागत से सडक़ निर्माण की स्वीकृति दे दी है परंतु वन विभाग द्वारा एनओसी नही देने के कारण 6 माह से अधिक समय से टेंडर होने के बाद भी कार्य प्रारम्भ नहीं हो पा रहा है।

 उन्होंने बताया कि जंगल के बीच बसे इस गांव में बरसात के दिनों में पहुंच पाना बहुत ही मुश्किल होता है।

 किसी भी प्रकार की सडक़ न होने से कमार,आदिवासी बच्चे हाई स्कूल की शिक्षा से वंचित हैैं। गांव में स्वास्थ सुविधा नहीं पहुंच पाती है।

 

102,108 जैसे वाहनों का पहुंच पाना भी मुश्किल हो जाता है। हाथी एवम भालू विचरण क्षेत्र होने के कारण पूर्व में हाथी और भालू के हमले से 2 लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है। सडक़ के आभव में लोग रोजगार से भी चूक जाते हैं। योगेश्वर चंद्राक र तथा ग्रामीणों की बात पर तत्काल संज्ञान

लेते हुए कलेक्टर ने वन विभाग को कार्य प्रारम्भ करने का आदेश दिया है।  कलेक्टर ने सभी कमारों के लिए बांसवाड़ कार्ड बनाकर शीघ्र बांस  उपलब्ध कराने का विश्वास दिलाया है।


अन्य पोस्ट