महासमुन्द

अवैध शराब बेचने वाले ने की शराब खरीदने पहुंचे अधेड़ की हत्या
29-May-2025 2:26 PM
 अवैध शराब बेचने वाले ने की शराब खरीदने पहुंचे अधेड़ की हत्या

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 29 मई। जिले के भंवरचुवा गांव में अवैध शराब बेचने वाले युवक ने शराब खरीदने पहुंचे अधेड़ की हत्या कर दी। महासमुंद पुलिस ने चौकी भंवरपुर क्षेत्र के भंवरचुवा गांव के मृतक महेशराम यादव की हत्या का खुलासा कल ही कर दिया है। पुलिस की सक्रियता से हत्या की घटना के चंद घण्टे के अन्दर ही आरोपी गिरफ्तार किया गया है। मृतक महेशराम यादव की हत्या करने वाले आरोपी गंगाधर को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी नन्दलाल यादव स्कूलपारा भंवरचुवा, भंवरपुर ने चौकी भंवरपुर में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 मई की सुबह प्रार्थी अपने पिता महेश राम यादव के साथ अपने मोटर सायकल से छातापठार के र्इंटभ_ा में काम करने गया था। जहां पर बारिश के कारण काम बंद होने से अपने मोटर सायकल से वापस अपने गांव आ रहा था । गांव पहुंचते ही प्रार्थी अपने गांव के गंगाधर उर्फ बया यादव के घर के बाहर रुका और प्रार्थी के पिता महेश राम यादव शराब पीने के लिए गंगाधर यादव के घर के अंदर चला गया।

गंगाधर पर गांव वालों का आरोप है कि वह गांव में अवैध शराब बेचने का काम करता है। वहां उसे शराब नहीं ंमिला तो थोड़ी देर बाद महेश राम यादव गाली देते हुए घर से बाहर आकर प्रार्थी के मोटर सायकल में पीछे बैठने लगे। तभी गंगाधर यादव अपने घर से गालियां देते हुए हाथ में डंडा लेकर आया और महेश राम यादव को पीछे से सिर में डंडा से जोर से मार दिया।

 

प्रार्थी ने गंगाधर को क्यों मारा बोलते हुए पकडऩे की कोशिश की तो आरोपी ने प्रार्थी को भी सिर में डंडे से मार दिया। इससे प्रार्थी और उसके पिता के सिर से खून निकलने लगा। दोनों मोटर सायकल सहित वहीं पर जमीन में गिर गये। तब गंगाधर एक बार फिर से महेश राम यादव के सिर में डंडा से मारा जिससे महेश राम यादव छटपटाने लगा। तब प्रार्थी ने बचाव के लिए गांव वालों को चिल्लाया तो गंगाधर वहां से डंडा लेकर अपने घर तरफ भाग निकला। थोड़ी ही देर में महेशराम यादव की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई है।

               प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी गंगाधर यादव के विरूद्ध चौकी भंंवरपुर में प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान  साइबर सेल और चौकी भंवरपुर पुलिस की टीम के द्वारा आरोपी गंगाधर यादव की पतासाजी कर आरोपी के गृह ग्राम भंवरचुवा बिझवार पारा के पास घेराबंरी किया। पूछताछ करने पर गंगाधर ने अपराध करना स्वीकार किया। पुलिस की टीम ने आरोपी गंगाधर यादव को विधिवत गिरफ्तार कर चौकी भंवरपुर थाना बसना में अपराध धारा 103-1 बीएनएस के तहत् जेल भेजा है।


अन्य पोस्ट