महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 मई। पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश भर में चलाए जा रहे विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला में कल नगर पालिका परिषद द्वारा पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू के नेतृत्व में महामाया तालाब एवं मंदिर परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
अभियान के अंतर्गत तालाब में फैली जलकुंभियों को हटाकर जल प्रदूषण में कमी लाने के साथ-साथ तालाब की जैव विविधता को भी संरक्षित करने की दिशा में कदम उठाया गया। इसके अतिरिक्त मंदिर परिसर में सफाई कार्य कर श्रद्धालुओं के लिए एक स्वच्छ और शांत वातावरण सुनिश्चित किया गया। इस विशेष सफाई अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू सफाई कार्य में सहभागी बने। उनके साथ पालिका के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी के साथ बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। नपाध्यक्ष निखितकांत ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल सफाई नहीं बल्कि नागरिकों में स्थायी रूप से स्वच्छता की आदत विकसित करना है। देवी अहिल्याबाई होल्कर जैसी महान विभूतियों की जयंती को इस तरह सेवा से जोडऩा हमारे लिए गर्व की बात है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू, पार्षद ईश्ववरी भोई, धनेन्द्र चन्द्राकर, नीरज चन्द्राकर, रिंकू चन्द्राकर, स्वच्छता प्रभारी दिलीप चन्द्राकर, स्वच्छ भारत मिशन के नौशाद बक्श, नीतू प्रधान, रमा महानंद, टिकेश्वरी मिरी, हेमलता शर्मा, प्रिया दुबे, मिशन मेनेजर दीपक तिवारी, ममता बग्गा, राखी ठाकुर,प्रेमशीला बघेल सहित बड़ी संख्या में नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।