महासमुन्द

डीएपी-पोटाश की किल्लत: साढ़े 21 हजार क्विं. खाद का भंडारण
28-May-2025 3:23 PM
डीएपी-पोटाश की किल्लत: साढ़े 21 हजार क्विं. खाद का भंडारण

 अब तक साढ़े 3 हजार टन खाद-डेढ़ हजार क्विं. बीज का उठाव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,28 मई। अंचल भर में खरीफ सीजन में धान की फसल को लेकर तैयारियां प्रारंभ हो चुकी है। किसानों को अब अच्छी बारिश का इंतजार है। कृषि विभाग तथा मार्कफेड ने भी इस बार खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण कर रखा है। लेकिन वर्तमान में डीएपी तथा पोटाश का संकट है। बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार डेढ़ गुणा से भी अधिक खाद का भंडारण कर लिया गया है। जिले भर में कुल 16 शाखाएं, 130 समितियां हैं तथा 130 गोदाम है। जहां की भंडारण क्षमता 2लाख 11 हजार टन हैं।

जिला सहकारी बैंक से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष कुल 66 हजार 967 टन खाद वितरण का लक्ष्य रखा है। जिसके विरूद्ध भंडारण 11 हजार 128 है। वहीं कुल भंडारण 21 हजार 609.7 टन खाद गोदामों में है। जबकि वितरण 3596 टन ही हुआ है। वहीं वर्तमान में 18 हजार 014 टन खाद शेष है। खरीफ सीजन में आज की स्थिति में कुल 16हजार 275.85 टन खाद भंडारण तथा 5 हजार 791.85 टन वितरण किया गया।

जानकारी अनुसार इस बार शासन ने कुल 420 करोड़ रुपए का ऋण वितरण करने का लक्ष्य रखा है। इनमें से 32 हजार 211 किसानों को ऋण वितरण किया जा चुका है। जिसमें से 13463.38 करोड़ नगद तथा शेष खाद बीज है। कुल 14062.68 रूपए का ऋण वितरण किया जा चुका है। जिले में कुल 130 समितियों के माध्यम से किसानों को खाद बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। इस बार कुल 31955 क्विंटल बीज भंडारण का लक्ष्य रखा गया है। जिनमें से 16125 क्विंटल धान बीज है।


अन्य पोस्ट