महासमुन्द

भारतीय भाषा उत्सव स्पेशल समर कैंप शुरू
27-May-2025 4:33 PM
भारतीय भाषा उत्सव स्पेशल समर कैंप शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 27 मई। शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में सोमवार को भारतीय भाषा उत्सव स्पेशल समर कैंप का शुभारंभ किया गया।

 26 मई से शुरू इस कैम्प का आयोजन आगामी एक जून तक होगा। इस दौरान बच्चों को स्थानीय भाषा, राष्ट्रीय भाषा के साथ-साथ आंचलिक भाषाओं का ज्ञान सिखाया जाएगा। बच्चे सब्जियों के नाम, फलों के नाम को हिंदी, अंग्रेजी, ओडिय़ा, छत्तीसगढ़ी और संस्कृत में सीखेंगे।

 विद्यालय के प्रधान पाठक डॉ. गिरधारी साहू ने कहा कि भारतीय भाषा उत्सव सात दिवसीय समर कैंप का सोमवार को शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में शुभारंभ किया गया। यह बच्चों में बहुभाषा के साथ-साथ बहुमुखी प्रतिभा के निखार के लिए आवश्यक है। बच्चे इन कार्यक्रमों में केवल विभिन्न भाषाओं को ही नहीं सीखते, बल्कि उनके शब्दकोश के ज्ञानार्जन में अत्यधिक वृद्धि होती है। कार्यक्रम में पोपट के माध्यम से बच्चों को विभिन्न भाषाओं में अभिवादन के साथ ही वस्तुओं के परिचय का कार्यक्रम करवाया गया। बच्चों ने प्रसन्नतापूर्वक भाग लिया और इस प्रकार अनेक कार्यक्रम संचालित करने के लिए विद्यालय के शिक्षकों से आग्रह किया गया। विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका निर्मला नायक ने अधिक से अधिक भाषाओं को सीखने के लाभ बताएं। उन्होंने कहा कि भारत में अनेक भाषाएं बोली जाती हैं। इसलिए अनेक भाषाओं को सीखने के यहां अधिक अवसर हैं। अत: हमें बहुमुखी बनने के लिए इन्हें अपने जीवन में अपनाना होगा।


अन्य पोस्ट