महासमुन्द

खल्लारी क्षेत्र के विकास के लिए सीएम को अलका ने मांग पत्र सौंपा
26-May-2025 4:03 PM
खल्लारी क्षेत्र के विकास के लिए सीएम को अलका ने मांग पत्र सौंपा

बागबाहरा, 26 मई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में भेंटकर खल्लारी विधानसभा के सडक़, पुलिया समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा अलका चंद्राकर ने मांग पत्र सौंपा। जिस पर सहानुभूति पूर्व विचार कर पूर्ण करने का आश्वासन मुख्यमंत्री ने दिया।

 

 अलका ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है छत्तीसगढ़ तीव्र गति  से विकास की ओर अग्रसर है। प्रमुख मांगों में बिहाझर गाजर मोंगरापाली  चौड़ीकरण कार्य ग्राम अमेरा से बोईरगांव मार्ग ग्राम दावनबोड़ से सुखरी डबरी मार्ग तेलीबांधा से पडक़ी पाली मार्ग डूमरपाली से घुचापाली मार्ग कमरौद चरोदा मार्ग बेलर मोहदी मार्ग परसूली से बनियाटोरा मार्ग भुरकोनी मोहँदा मार्ग में पुलिया निर्माण लोंदामुड़ा से कोकड़ी मार्ग में डामरीकरण, बागबाहरा में उप   पंजीयक कार्यालय  आदि मांगें प्रमुख हैं।


अन्य पोस्ट