महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 मई। महासमुंद जिले में चौबीस घंटे के भीतर दो सडक़ हादसे में 7 लागों की मौत हुई है। पहला मामला सरायपाली का है, जिसमें चार युवकों की मौत हुई है और दूसरा मामला महासमुंद जिले से गुजरने वाली नेशनल हाईवे 53 की है जहां तेज रफ्तार एक कार सडक़ किनारे खड़ी हाईवा से जा भिड़ी।
बताया जा रहा है कि कार चालक को झपकी आ जाने से यह हादसा हुआ। इस सडक़ हादसे में एसबीआई बैंक मैनेजर के माता-पिता समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि मैनेजर, उनकी पत्नी और 6 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हैं। दूसरा हादसा शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात को कोडार बांध के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार चंदन अभिषेक कांकेर नरहरपुर के भारतीय स्टेट बैंक में मैनेजर हैं। वे अपने परिवार के साथ बोकारो झारखंड से रायपुर आ रहे थे। कार में उनके साथ उनके पिता अवध किशोर पांडेय 69 साल, माता चित्रलेखा पांडेय 65 साल के अलावा कार में पत्नी खुशबू कुमारी तथा 6 साल का बेटा ध्रुव अभिषेक और ड्राइवर ईश्वर ध्रुव 34 साल सवार थे। रात करीब 1.30 बजे जब वाहन कोडार बांध के पास पहुंचा, तब कार चला रहे ड्राइवर को झपकी आ गई। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खड़ी हाईवा से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए हैं।
इस हादसे में बैंक मैनेजर के पिता अवध किशोर पांडेय, माता चित्रलेखा पांडेय और ड्राइवर ईश्वर ध्रुव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार बैंक मैनेजर चंदन अभिषेक, उनकी पत्नी खुशबू कुमारी और बेटा
ध्रुव अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद रायपुर रेफर किया गया है, जहां समाचार लिखते तक उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही महासमुंद पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए तुमगांव उपस्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हाईवा ट्रक बिना इंडिकेटर और रिफ्लेक्टर के सडक़ किनारे खड़ा था।
ृइस तरह महासमुंद जिले में 24 घंटे में दो हादसे हुए जिसमें 7 मौतें हुई हैं। जिले के सरायपाली में शनिवार दोपहर साढ़े 3 बजे एक बाइक दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई। शीतला मंदिर के पास एक ही बाइक पर सवार 4 युवक तेज रफ्तार में आ रहे थे। मोड़ पर बाइक बेकाबू होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में बेलमुंडी गांव के किशन भोई और अनीश बांक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मनीष बांक और गोपाल कोड़ाकू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनक दोनों की भी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि चारों युवक एचएफ डीलक्स बाइक पर सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि दो युवकों की तत्काल मौत हो गई। दो की मौत अस्पताल में हुई। पुलिस ने मृतकों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। जहां पोस्टमार्टम केबाद शवों को उनके परिजनों को सौंपा गया।