महासमुन्द

पति की लंबी आयु के लिए रखा वट सावित्री व्रत
26-May-2025 3:55 PM
पति की लंबी आयु के लिए रखा वट सावित्री व्रत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 26 मई। सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए सोमवार को निर्जला वट सावित्री व्रत रखा।  मान्यता के अनुसार यह व्रत हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास पर्व माना जाता है। यह व्रत हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को रखा जाता है। माना जाता है कि इस व्रत के करने से पति की उम्र लंबी होती है और दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

लिहाजा इस दिन महिलाएं पूरे दिन व्रत रखती हैं और वट वृक्ष की पूजा करती हैं।

 

इस व्रत को लेकर कुछ दिनों पूर्व से ही शहर में विभिन्न स्थानों पर उससे संबंधित सामग्रियां मिलनी शुरू हो गई थी।  फ ल, श्रृंगार, कपड़े आदि की दुकानों में भी महिलाओं की काफ ी भीड़ रही। जानकारी के मुताबिक वट सावित्री व्रत की पूजा में महिलाएं अन्य सामग्रियों के साथ-साथ 7 से लेकर 11 प्रकार के फलों का भी उपयोग करती हैं।


अन्य पोस्ट