महासमुन्द

खंभे से टकराई बाइक, 3 मौतें चार सवारी बैठकर अनियंत्रित रफ्तार से हादसा
24-May-2025 10:50 PM
 खंभे से टकराई बाइक, 3 मौतें चार सवारी बैठकर अनियंत्रित रफ्तार से हादसा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 24 मई। आज चार सवारी बैठकर अनियंत्रित रफ्तार से बाइक पर जा रहे युवकों के बिज़ली खंभे में ज़बरदस्त टक्कर के बाद तीन की मौके पर ही मौत की खबर है।

मृत्यु का  कारण सिर पर गंभीर  चोट बताई जा रही है। टक्कर कितनी जबरदस्त रही होगी इसका अंदाजा इस बात से  लगाया जा सकता है कि एक मृतक का सर दो टुकड़े हो गया है। घटना सराईपाली लकड़ी डीपो के सामने की है और सभी युवक बेलमुंडी के बताए जा रहे हैं। मृतकों तथा घायल आदि के नामों की तफ्तीश पुलिस कर रही है।


अन्य पोस्ट