महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 मई। बीते 21 मई को जिला मुख्यालय के लोहिया चौक से सर्वदलीय नारी शक्तियों ने शहर के मुख्य मार्ग पर सिंदूर लगाकर, लाल रंग के परिधान और हाथों में मशाल लेकर सिंदूर यात्रा निकाला।
सिंदूर यात्रा में सांसद रूपकुमारी चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, कृषि बीज विकास निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अल्का चंद्राकर, नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, मण्डल अध्यक्ष महेंद्र सिका सहित जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम प्रभारी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू और विभिन्न महिला संगठनों के पदाधिकारी भारत माता की जय, वंदे मातरम का जयघोष करते हुए रैली में शामिल हुए।
सिंदूर यात्रा रैली के पूर्व लोहिया चौक में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों ने निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या कर कई महिलाओं की सुहाग उजाड़ा था। पूरे देश में इस जघन्य हत्याकांड से सेना के सम्मान में नारी शक्ति मैदान में महिलाओं में आक्रोश का माहौल है। इस निर्मम हत्याकांड को केंद्र की सरकार ने गंभीरता से लेते हुए भारतीय सेना को ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तानी आतंकी अड्डो को खत्म करने के मिशन में सफलता हासिल की है।
भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर केंद्र सरकार की जवाबी कार्रवाई का उल्लेख करते हुए कहा कि एक तरफ महिला माता बहनों का सिंदूर मिटाने वाले आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देश की पराक्रमी सेना ने दिया। वहीं दूसरी तरफ देश भर में महिला मातृशक्ति और देशप्रेमी नागरिक, सेना के शौर्य और पराक्रम को नमन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित करने तिरंगा यात्रा सिंदूर यात्रा के माध्यम से अपन राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रकट कर रहे हैं।
शहर के प्रमुख मार्गों से निकली इस सिंदूर यात्रा में शामिल महिलाएं लाल रंग के परिधान में राष्ट्र की एकता, अखंडता और देशप्रेम की भावना से ओत प्रोत अपने हाथों में मशाल थामे उत्साह से शामिल हुई। कार्यक्रम
प्रभारी सुधा साहू ने रैली में शामिल सर्वदलीय महिला कार्यकर्ताओं, विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिधिगण और गणमान्य जनों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जब-जब इस देश की स्वाभिमान और अस्मिता पर संकट आया है। तब-तब मातृ शक्ति ने अपनी एकजुटता प्रदर्शित करते हुए देश की रक्षा में हरसंभव योगदान दिया है।