महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 22 मई। पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला खोपली स्कूल केंद्र खोपली विकासखंड बागबाहरा में 18 से 27 मई तक दस दिवसीय समर कैंप आयोजन किया जा रहा है, ताकि बच्चों में अतिरिक्त कौशल का विकास हो सके। सुबह 7.30 से 9.30 बजे तक इस कार्यक्रम में स्कूल 60 के विद्यार्थियों के साथ साथ गांव के अन्य के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।
विद्यार्थियों को टीम निर्माण से जुड़ी रोचक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिल रहा है। नेतृत्व, सहयोग, विश्वास और प्रभावी संवाद जैसे जीवन-कौशल विद्यार्थी सीख रहे हैं। तकेश्वरी सिंह योगा प्रशिक्षण देकर शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ भाग ले रहे हंै। मान्या तिवारी ने ड्राईंग ,पेंटिग,वेस्टेज चीजों से नए चीजो बनाना, आदित्य पाठक ने स्पोकन इंग्लिश,वहीं अंचल के संगीत में जाने माने नाम सेवानिवृत्त शिक्षक अविनेश कोसे लकड़ी के काठी काठी के घोड़ा बालगीत सहित देश भक्ति गीत व हारमोनियम व ड्रम बजाना सीखा रहे हंै। संस्था के प्रधान पाठक श्रीमती सोहद्रा देवांगन ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि विद्यार्थी केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवन के विविध आयामों को भी समझें। इस प्रकार के समर कैंप बच्चों को एक समग्र शिक्षा का अनुभव देते हैं, जहाँ वे आनंद के साथ-साथ जीवन जीने की कला भी सीखते हैं। सीख, रचनात्मकता और उत्साह से भरा एक प्रेरणादायक समर कैंप बच्चों का उत्साह वर्धन करने के लिए स्काउट गाइड संघ के अध्यक्ष पंकज हरपाल , पूर्व सचिव भीमसेन चन्द्राकर,संकुल समन्वयक प्रवीण वर्मा,शिक्षक सीमा दीवान व प्रभा चौहान ,समर कैंप पहुँच कर बच्चों से रूबरू हुए।