महासमुन्द
राजीव शहादत दिवस व पहलगाम मृतकों की स्मृति में रक्तदान शिविर
22-May-2025 4:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,22 मई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की शहादत दिवस एवं पहलगाम हमले में शहीद हुए आमजनों की स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन कल जिलाध्यक्ष अमन चन्द्राकर के नेतृत्व में शासकीय जिला अस्पताल महासमुंद में किया गया।
रक्तदान शिविर में युवा कांग्रेस के अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया एवं रक्तदान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आकाश निषाद, कुणाल चन्द्राकर, सौरभ लोधी, अक्षय साकरकर, पुष्पेन्द्र, गुलशन साहू, परमानंद साहू, मोंटी, संजय, सुरेन्द्र, राजा, टकेश, प्रकाश, उत्तम, गुमान आदि शामिल हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे