महासमुन्द

राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि
22-May-2025 4:34 PM
राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 22 मई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय विश्राम गृह में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गाँधी का 34वां बलिदान दिवस आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर स्व. राजीव गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट मौन धारण कर उन्हें याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनंत सिंह वर्मा  ने कहा कि राजीव गाँधी ने देश के विकास में बडा योगदान दिया। पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि पंचायती राज कम्प्यूटर क्रांति के जनक राजीव गांधी एक दूरदर्शी व्यक्ति थे। वे भारत की एकता अखण्डता के लिए शहीद हो गए। स्व. राजीव गांधी सदैव याद रहेंगे। जिला पंचायत सदस्य एवम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करण सिंह दीवान ने कहा कि  राजीव गांधी द्वारा राष्ट्रहित में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

मंच संचालन मुकेश यादव पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पिथौरा एवं आभार प्रदर्शन अरविन्दर छाबड़ा ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से नरेन्द सेन प्रदेश सचिव, गौतम साहू सचिव, राजू सिन्हा पार्षद, दिनेश खालसा, मनीष अग्रवाल, कौशल रोहिल्ला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस, सुदर्शन मुन्ना सेक्टर प्रभारी, टेकराम दीवान पुष्पराज डड़सेना, महेश धरुव ग्राम अध्यक्ष खुटेरी, सुकलाल, कमलेश बारीक़, विकास शर्मा पार्षद,  लेखराम दीवान महामंत्री, देवानंद दीवान सचिव, रामदास मानिकपुरी सह सचिव, पीला दाऊ पटेल, हिमांशु घरडे, पप्पू यादव, पीलू सेन, काशीराम शर्मा, ज्योतिष अग्रवाल, जयंत सिन्हा उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट