महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 मई। बसना ब्लॉक के ग्राम पंचायत गढफ़ूलझर में 20 मई को आयोजित समाधान शिविर में 8 दिव्यांग बच्चों को सहायक किट वितरित किए गए। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसना विधायक सम्पत अग्रवाल थे। उनके साथ मंच पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला
पंचायत सीईओ एस.आलोक, एसडीएम एम के खांडे, तहसीलदार ममता ठाकुर, जनपद पंचायत बसना के सीईओ पीयूष सिंह ठाकुर, जनपद अध्यक्ष डिलेश्वरी निराला, उपाध्यक्ष मोहित पटेल, सरपंच ग्राम पंचायत गढफ़ुलझर श्रीमती कौर, जनपद सदस्य प्रकाश सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि अरविंद मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
शिविर में समग्र शिक्षा मिडिल स्कूल नौगड़ी के अमन को व्हील चेयर, मिडिल स्कूल दूधीपाली के समीर निषाद को एमआर किट, प्राथमिक शाला सकरी की कुण् ऋतिका को श्रवण यंत्रए प्राथमिक शाला सकरी कुमारी वेदिका दास एवं वेदांत दास को श्रवण यंत्र, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोहका की कुमारी अंकिता साहा को किताब मैग्नीफायर, मिडिल स्कूल सालेझरिया की रीता साहा को पुस्तक मैग्नीफायर एवं विमला संडे को श्रवण यंत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर समग्र शिक्षा विभाग से बीईओ जेआर डहरिया, बीआरसी बसना पूर्णानंद मिश्रा, स्पेशल एजुकेटर अंकित कुमार,संकुल समन्वयक अरुण प्रधान,आरिफ बेग, पुनीत चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। आगामी शिविर 23 मई को भूकेल में आयोजित किया जाएगा।
जिसमें दिव्यांग बच्चों को पुन: सहायक किट वितरित किए जाएंगे।