महासमुन्द

सीबीएसई दसवीं-बारहवीं में चन्द्रोदय पब्लिक स्कूल के बच्चों ने लहराया परचम
15-May-2025 3:35 PM
सीबीएसई दसवीं-बारहवीं में चन्द्रोदय पब्लिक स्कूल के बच्चों ने लहराया परचम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,15 मई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई नई दिल्ली ने 13 मई 2025 को कक्षा दसवीं और बारहवी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया। जिसमें सीबीएसई स्कूल चन्द्रोदय पब्लिक स्कूल में कक्षा दसवीं और बारहवी बोर्ड का परिणाम शत प्रतिशत रहा। कक्षा बारहवीं बोर्ड में  प्रियंका विश्वकर्मा 92.2 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर रही। द्वितीय स्थान पर  87.6 के साथ पारुल चंद्राकर तथा तृतीय स्थान पर हर्षकांत  चंद्राकर 82.4 के साथ रहे। चतुर्थ स्थान पर अर्पिता नशिने 80.2, पांचवें स्थान पर सागरिका हालदार एवं फाल्गुनी दुबे 78.2 के साथ काबिज़ हुई।

 

इसी तरह कक्षा दसवीं बोर्ड में अदिति द्विवेदी ने 87.6 के साथ प्रथम, प्रियांश बढ़ई 86.4 के साथ द्वितीय, कुमारी प्रार्थना चंद्राकर,परिणीता चंद्राकर और अंशिका मिश्रा 85.6 के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। चौथे स्थान पर श्रेयांश द्विवेदी 84.8 के साथ तथा अभयराज गायकवाड़ ने 84.4 प्रतिशत अंक के साथ पांचवा स्थान प्राप्त किया।


अन्य पोस्ट