महासमुन्द

बांस मांगने परिवार सहित कलेक्टोरेट पहुंचे बंसोड़
14-May-2025 4:22 PM
बांस मांगने परिवार सहित कलेक्टोरेट पहुंचे बंसोड़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,14 मई। बांस की मांग को लेकर मंगलवार को ग्राम खैरा के 30 बंसोड़ जनजाति के लोगों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा तथा वन विभाग से गुणवत्तायुक्त बांस दिलाने की मांग की।

 

सौंपे ज्ञापन में बांस कलाकारों ने बताया कि वे कार्डधारी बांस कलाकार हैं। बांस की सूप,टोकनी,पररा, बिजना या अन्य प्रकार के उत्पाद बनाकर ही उनकी जीविका चलती हैं। शासन द्वारा बंसोड़ों को सालाना 1500 बांस देने का प्रावधान हैं। लेकिन बीते 10 सालों से बंसोड़ों को वन विभाग की ओर से बांस नहीं मिला।े हर साल जनवरी के आसपास बांस मिलने पर वे वैवाहिक सीजन तथा दीपावली के लिए बांसकला कृतिया बनाकर उसे बाजार में विक्रय करते हैं। लेकिन बांस नहीं मिलने की वजह से उनकी रोजी-रोटी पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इधर जिन्होंने पिछले 40 साल से इसी व्यवसाय के जरिये अपनी जीविका चला रहे हैं। उनके लिये एकाएक व्यवसाय बदलना भी मुश्किल है। बंसोड़ों ने गुहार लगाई है कि शीघ्र ही उन्हें गुणवक्तायुक्त बांस प्रदान किया जावे।


अन्य पोस्ट