महासमुन्द

दिव्यांगों ने नपाध्यक्ष को बताई समस्याएं, सौंपा ज्ञापन
14-May-2025 4:20 PM
दिव्यांगों ने नपाध्यक्ष को बताई समस्याएं, सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,14 मई। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू से दिव्यांगों ने मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताई।

दिव्यांगों ने श्री साहू को बताया कि जिले में 33 हजार दिव्यांग हैं। जिनके लिए जिला मुख्यालय में दिव्यांग भवन की आवश्यकता है।

 

जिले के विभिन्न ब्लॉकों से दिव्यांग जिला  मुख्यालय आते हैं। दूरस्थ अंचल के कई दिव्यांग इतने सक्षम नहीं होते कि वे बस का किराया भी वहन कर सकें। किसी तरह वे बस किराया के लिए राशि जुटाकर यहां पहुंचते हैं। कई बार शासकीय कार्यालयों में उनका कार्य नहीं हो पाता। इस स्थिति में दिव्यांगों को अगले दिन आने कहा जाता है। जिससे बार बार आने जाने में दिव्यांगों को अतिरिक्त भार पड़ता है। वे इतने समर्थ नहीं होते कि लॉज या होटलों में रुक सके। इसलिए दिव्यांगों के लिए एक दिव्यांग भवन बनाया जाए। ताकि जिले के अंतिम छोर से जिला मुख्यालय आने वाले दिव्यांगों को एक सर्व सुविधा युक्त ठहरने की जगह मिल सके। अत: समस्त दिव्यांगों ने नपाध्यक्ष श्री साहू को ज्ञापन सौंपकर इस विषय पर सकारात्मक पहल की मांग की। जिस पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री साहू ने उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर लक्ष्वंतीं साहू, बोधराम साहू, संजय परमार, सूरजों यादव, प्रतिम बंजारे, रानू पटेल, पद्मा जांगड़े आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट