महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,14मई। शहर की बहुप्रतीक्षित मांग बीटीआई रोड चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य आज से प्रारंभ हुआ। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने स्थानीय बरोंडा चौक से विधिवत कार्य का शुभारंभ किया।
शहर के बीटीआई रोड गौरव पथ चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण की मांग काफी समय से की जा रही थी। जिस पर शासन ने कार्य के लिए मंजूरी दे दी। साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा कार्य का भूमिपूजन भी संपन्न हो चुका है। कार्य के लिए सर्वे कार्य भी हो चुका है।
आज विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा सुबह साढ़े 10 बजे श्रीफल तोडक़र कार्य का शुभारंभ किया गया। लगभग 18 करोड़ की लागत से 3 किलोमीटर लंबाई तक कार्य संपन्न होगा। इसमें बीच में डिवाइडर बनाकर रोड को चौड़ा किया जाएगा। इससे आवागमन में काफी सुविधा होगी। इस रोड से न केवल शहर के लोग अपितु ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी आवागमन करते हैं। यह शहर के मुख्य मार्गों में से एक है।