महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,14 मई। कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन महासमुंद द्वारा पिथौरा विकासखंड के ग्राम पेंड्रावन में पदस्थ पटवारी विनय पटेल के साथ 28 अप्रैल को कुछ लोगों के द्वारा की गई मारपीट सहित शिक्षा विभाग के युक्तियुक्तकरण नीति के विरोध में जिला संयोजक टेकराम सेन, उमेश भारती गोस्वामी,प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में कलेक्टर महासमुंद को ज्ञापन सौंपा है।
इस अवसर पर कलेक्टर महासमुंद का प्रतिनिधित्व करते हुए डिप्टी कलेक्टर सृष्टि चंद्राकर ने ज्ञापन प्राप्त किया। पश्चात एसपी ऑफिस में भी कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा मुलाकात करते हुए घटनाक्रम की जानकारी दी गई।
ज्ञापन के दौरान बागबाहरा में पदस्थ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी शिवकुमार चंद्राकर के निलंबन को रद्द करने गढ़ सिवनी में पदस्थ शिक्षिका रीना कोठारी के वेतन रोकने संबंधी चर्चा की गई। ज्ञापन के दौरान प्रमुख रूप से जिला संयोजक टेकराम सेनए मार्गदर्शक मंडल से प्रमोद तिवारी, उमेश भारती गोस्वामी, अशोक गिरी गोस्वामी, डॉक्टर रामकुमार चंद्राकर, राजस्व पटवारी संघ से राकेश थवाईत, कमलेश डहरे, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ से दिलीप तिवारी, प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ से ओम नारायण शर्मा, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ से राजेश शर्मा, कुबेर साहू, अविनाश लाल, मानिक साहू, नेमीचंद अग्रवाल, सहायक शिक्षक फेडरेशन की ओर से कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष सिराज बक्श, ईश्वर चंद्राकर आदि मौजूद थे।