महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,13मई। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के राजनीति विज्ञान विभाग में चतुर्थ सेमेस्टर के समस्त छात्र- छात्राओं के लिए प्राचार्य प्रो करुणा दुबे के मार्गदर्शन में एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन ग्रामीण विकास में स्थानीय संस्थाओं की भूमिका विषय पर रखा गया। इस अवसर पर विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ अरुणा ठाकुर सहायक प्राध्यापक लोक प्रशासन शासकीय जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर उपस्थित रहीं।
मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए विषय विशेषज्ञ डॉ. अरुणा ठाकुर ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के विकास में स्थानीय संस्थाओं का भूमिका महत्वपूर्ण होती है। स्थानीय शासन वह स्थिति है जब स्थानीय स्तर पर चुने हुए प्रतिनिधि अपने समस्याओं का समाधान ख़ुद ही करते हैं। स्थानीय स्वशासन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के सपनों का भारत बनाने के लिए स्थानीय संस्थाओं को ज़्यादा से ज़्यादा अधिकार देने होंगे। साथ ही महिलाओं को नेतृत्व में आगे आने मेहनत करना होगा। इस अवसर पर डा. मालती तिवारी ने स्वागत भाषण और विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि वर्तमान में लोकतंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने में युवाओं की सकारात्मक भागीदारी को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उनकी मजबूत भागीदारी ही लोकतंत्र की पहली सीढ़ी है। सभी युवाओं को मतदान कार्य में भाग लेना चाहिए।
स्थानीय निकायों को सशक्त करने के लिए ही स्थानीय संस्थाओं को संवैधानिक अधिकार दिये हंै। इस अवसर पर चतुर्थ सेमेस्टर से गोपी सिन्हा, चंदन, चेमन, हर्ष चंद्राकर, जानू परवीन, टिकेश्वरी, सना बानो, पूनम पटेल, प्रेमज्योति ढीढी, हिना साहू, मनीषा, मोनिका इत्यादि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
आभार व्यक्त केसर चंद्र बनपाल एवं संचालन विजय कुमार मिर्चे ने किया।