महासमुन्द

मोहगांव संकुल समन्वयक पर मनमानी का आरोप, संभागीय संयुक्त संचालक से शिकायत
12-May-2025 3:49 PM
मोहगांव संकुल समन्वयक पर मनमानी का आरोप, संभागीय संयुक्त संचालक से शिकायत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,12 मई। जिले के मोहगांव संकुल समन्वयक अन्जय कश्यप पर मनमानी का आरोप लगाते हुए डीपीआई रायपुर और संभागीय संयुक्त संचालक से लिखित शिकायत की गई है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार आरटीआई कार्यकर्ता विनोद कुमार दास ने डीपीआई रायपुर एवं संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर से 6 जनवरी 2025 को पिथौरा ब्लाक के अन्जय कश्यप के विरूद्व 07 बिन्दुओं में लिखित शिकायत की थी। पहले शिकायत में जांच नहीं हुई तो उन्होंने 06 मार्च को दोबारा शिकायत की। इस बार भी जांच शुरू नहीं हुई तो तीसरी शिकायत 09 अप्रैल को की गई है।

अन्जय कश्यप शिक्षक एलबी वर्तमान में मोहगांव के संकुल समन्वयक हैं। उन पर आरोप है कि संकुल स्रोत्र केन्द्र समन्वयक पिथौरा के विरूद्व अनावश्यक टिप्पणी करते हैं, संकुल समन्वयक के दायित्व का पूर्ण निर्वहन नहीं करते हैं तथा शासकीय बैठको में समय पर उपस्थित नहीं होते हंै।

 

गौरतलब है कि अन्जय पर पूर्व में मोहगांव स्कूल की बच्चियो के साथ मारपीट का मामला भी सामने आया था। नवम्बर 2024 में  श्री कश्यप ने संकुल समन्वयक पद से त्यागपत्र भी दे दिया था। लेकिन बाद में फिर से संकुल समन्वयक बन गया। इस मामले में राकेश पांडेय संभागीय संयुक्त संचालक ने इस शिकायत प्रकरण के संबंध में बताया कि शिकायत आवेदन मिला है। इसकी प्रारंभिक जांच करवाने हेतु आदेश जारी कर रहा हूं। जांच के उपरान्त विधिसम्मत कार्रवाई होगी।


अन्य पोस्ट