महासमुन्द
पिकअप ने बाइक को मारी ठोकर, गंभीर
12-May-2025 3:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,12मई। बसना क्षेत्र स्थित सांकरा ग्राम में अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे एक व्यक्ति को पिकअप ने ठोकर मार दी। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार चक्रेश सिंह ठाकुर 6 मई को रात सांकरा के ऑटो पार्टस से अपनी दुकान बंद कर सोनपुर जा रहा था। इसी दौरान रात्रि ग्राम बड़ेटेमरी देवसराल मोड़ झगरेनड़ीह रोड़ पर पिकअप वाहन चालक ने अपने वाहन को तेज व लापरवाही से चलाते हुए चक्रेश सिंह ठाकुर की बाइक को ठोकर मार दी। इससे बाइक सवार की घुटने के नीचे चोट लगी है। घटना की सूचना मिलने पर उपेन्द्र सिंह ठाकुर ने घायल को सीएचसी पिथौरा ले गये। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रिफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी चालक के विरूद्ध अपराध धारा 125 281 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे