महासमुन्द
खड़े ट्रक से टकराई पिकअप चालक की मौत
12-May-2025 3:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,12मई। बसना नो पार्किंग पर खड़ी ट्रक से टकराकर अशोक लिलेंड के वाहन चालक की मौत हो गई है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। घटना 7 मई की रात की है। बताया गया कि दिनेश कुमार साहू 6 मई को रात्रि अपने वाहन पिकअप में बालांगीर ओडि़शा से बल्ली लकड़ी लोड कर वाहन चलाते हुए रायपुर की ओर जा रहा था। सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम चैनडीपा के पास नो पार्किंग जगह पर एक ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दी। जिससे चालक दिनेश कुमार साहू को सिर व सीने में चोट आने से मौत हो गई। पुलिस ने जांच पश्चात आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 285,10-1े बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे