महासमुन्द

सहायक विकास विस्तार अधिकारी परीक्षा के लिए मार्गदर्शन टेस्ट
12-May-2025 3:01 PM
सहायक विकास विस्तार अधिकारी परीक्षा के लिए मार्गदर्शन टेस्ट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,12मई। छत्तीसगढ़ सहायक विकास विस्तार अधिकारी परीक्षा 2025 को ध्यान में रखकर विनय कुमार लंगेह कलेक्टर महासमुंद के मार्गदर्शन में संचालित नवकिरण अकादमी में छत्तीसगढ़ सहायक विकास विस्तार अधिकारी परीक्षा हेतु 04 टेस्ट सीरीज के क्रम में कल पहला  टेस्ट का आयोजन किया गया।

।

 जारी विज्ञप्ति में डी बसंत साव जिला समन्वयक नवकिरण अकादमी ने बताया है कि 04 टेस्ट सीरीज के क्रम में कल  पहला टेस्ट पेपर संपूर्ण सिलेबस पर आधारित मेगा टेस्ट 01 हुआ। जिसमें  कुल 100 नंबर का प्रश्न था। इसमें भारत का सामान्य अध्ययन, छत्तीसगढ़ का सामान्य अध्ययन, आजीविका संबंधित योजनाओं की जानकारी, पंचायती राज की जानकारी, ग्रामीण विकास की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी, सामान्य हिंदी आदि के 100 प्रश्न पूछे गए थे। पहला टेस्ट पेपर में नवकिरण कोचिंग और ग्रंथालय में अध्ययनरत 78 परीक्षार्थियों और अन्य परीक्षा की तैयारी करने वाले 57 परीक्षार्थियों समेत कुल 135 परीक्षार्थी शामिल थे। 04 टेस्ट सीरीज के क्रम में दूसरा टेस्ट का आयोजन 18 मई 2025 दिन. रविवार को संपूर्ण सिलेबस पर आधारित मेगा टेस्ट 02 टेस्ट आयोजित होगा। डी. बसंत साव ने बताया कि  आगे आयोजित होने वाले टेस्ट में तैयारी करने वाले और छत्तीसगढ़ सहायक विकास विस्तार अधिकारी परीक्षा में शामिल होने वाले इच्छुक  परीक्षार्थी जानकारी प्राप्त करने और पंजीयन कराने कार्यालय नवकिरण अकादमी महासमुंद में संपर्क कर सकते हैं


अन्य पोस्ट