महासमुन्द
डिप्टी सीएम साव का स्वागत
12-May-2025 3:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,12 मई। उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन अरुण साव के बागबाहरा प्रवास के दौरान नगर पालिका कार्यालय के समक्ष पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने सीएमओ, सभापति गणों व पार्षदों के साथ मंत्री श्री साव का भव्य स्वागत किया। उन्होंने मंत्री से नगर विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की तथा नगर विकास के लिए सहयोग मांगा।
नपाध्यक्ष श्री साहू ने उनसे पालिका क्षेत्र अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों तथा शहर के विकास के संभावनाओं से हें अवगत कराया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सभापति जय देवांगन, सभापति गुलशन साहू, सभापति ज्योति रिंकू चंद्राकर, सभापति जितेंद्र ध्रुव, पार्षद नीरज चंद्राकर, पार्षद भाऊ राम साहू, पार्षद ओमीन टोमन कागजी, हाफिज कुरैशी, सीएमओ अशोक सलामें, पालिका के विभाग प्रभारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे