महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 11 मई। वन ग्राम प्रमुखों की बैठक में ग्रामीणों की महत्वपूर्ण मांग पूरी नही करने के विरोध में 21 मई को आयोजित होने वाले समाधान शिविर का ग्रामीण विरोध करेंगे। उक्त निर्णय शनिवार को बारनवापारा में आयोजित एक बैठक में लिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर फिर बारनवापारा वानांचल से 11 ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, जनपद सदस्य, जिला सदस्य के साथ ग्राम प्रमुख उपस्थित हुए। जिसमें बिजली, सडक़, तेंदुपत्ता संग्रहण एवं सामुदायिक वन अधिकार पत्र के लिए कलेक्टर बलौदाबाजार को 22 अप्रैल को दिये आवेदन पत्र के संबंध में चर्चा की गई। जिसमें कलेक्टर द्वारा आज तक समस्याओ का कोई समाधान नहीं किया हैं।
इस क्षेत्रीय महापंचायत ने निर्णय लिया है कि शासन द्वारा जो समाधान शिविर लगाया जाएगा, उसमें 11 पंचायत के कोई भी व्यक्ति शामिल नहीं होंगे बल्कि शिविर के कुछ दूरी पर टेंट,माईक लगातार समाधान शिविर का विरोध करेंगे। इसके लिए सभी ग्रामों में ग्राम प्रमुख अपने अपनें ग्रामों में बैठक कर इसकी जानकारी अपने ग्राम वासी को देंगे। समाधान शिविर 21 मई को ग्राम बार में रखा गया है। इस महापंचायत में निर्णय लिया है कि जब तक हमारे मांगें पुर्ण नहीं होती तब तक घर से लेकर सडक़ तक कि लड़ाई लडऩे को तैयार हैं।
इस बैठक में प्रमुख रुप से बेदराम बरिहा,अमर ध्वज यादव, माधव प्रसाद तिवारी,सम्पत ठाकुर, खेमराज ठाकुर,बेनुराम यादव, लोकनाथ रात्रे, धरम रात्रे, कुमार जगत,संजीव कुमार, संतोष ठाकुर,अवन टंडन, हेमु दीवान, लक्ष्मीनारायण, गोवर्धन ओंटी, कलपराम,भुवन यादव, उमाशंकर, पंचराम , रामजी,के साथ ग्राम लोरिदखार के सभी मुख्या साथी के साथ क्षेत्रीय ग्रामवासी उपस्थित थे।
ग्रामीणों के आवेदन नम्बर में किसी अन्य की समस्या
ज्ञात हो कि 22 अप्रैल को जिला बलौदा बाजार - भाटापारा में कलेक्टर जनदर्शन में बारनवापारा परिक्षेत्र के 11 पंचायत के 30 से 32 ग्राम के सरपंच, उपसरपंच, पंच, जनपद सदस्य, जिला सदस्य एवं ग्राम मुखिया क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर जनदर्शन में पहुंचे थे। जिसमें बिजली, सडक़, तेंदुपत्ता तोड़ाई, एवं सामुदायिक वन अधिकार पत्र कि प्राप्ति मुख्य विषय था। जिसमें क्षेत्र वासियों ने कलेक्टर को आवेदन पत्र सौंपा था, और कलेक्टर कार्यालय से जनदर्शन का टोकन प्राप्त हुआ, जिसका क्रमांक 2270125000717 एवं सुरक्षा नम्बर 700 था। आवेदन कि स्थिति देखनें के लिए टोकन में वेबसाइट का लिंक द्भड्डठ्ठस्रड्डह्म्ह्यद्धड्डठ्ठ.ष्द्द.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ दिया गया था।
आवेदन कि स्थिति जांच करनें के लिए जब क्षेत्र वासियों ने आवेदन क्रमांक को जांच किया तों सभी चौक गये। ये क्या इसमें किसी दुर्गा चौधरी पति शेषमणी चौधरी जो बलौदा बाजार निवासी हैं ने पीने का पानी के समस्या हेतु नलकुप खनन हेतु आवेदन को जनदर्शन मुख्यमंत्री शासन कि वेबसाइट में अपलोड किया गया है। तो इस तरह बारनवापारा के लोगों को परेशान और अन्याय के बीच ढकेलने का काम राज्य शासन के अधिकारी कर्मचारी कर रहें हैं। 22 तारिख को दिये आवेदन में क्षेत्र वासियों ने स्पष्ट कर दिया था कि अगर मांगें समाधान शिविर के पहले पुर्ण नहीं कि जाती है तों समाधान शिविर का पुर्ण विरोध करेंगे और उग्र आंदोलन करेंगे।
इस संबंध में हुई बैठक में भी क्षेत्र के मुखिया रामचरण यादव जी, गोलू ठाकुर, पुरुषोत्तम प्रधान, अनिरूद्ध दीवान, अमर ध्वज यादव, खेमराज ठाकुर, लक्ष्मीनारायण, तेजराम ठाकुर,कलप, सम्पत ठाकुर, माधव प्रसाद तिवारी,संजीव कुमार, संतोष कुमार,बाबुलाल, कन्हैया भोई, अंजोर सिंह, प्रवीण, नाथुराम, पंचराम, अवन टंडन, भीखम ठाकुर, सहित सैकड़ों वनग्राम वासी उपस्थित थे।