महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 10 मई। जिला शतरंज संघ महासमुंद व रिवरडेल वल्र्ड स्कूल महासमुंद द्वारा जिला शतरंज चयन स्पर्धा 13 मई को रिवरडेल वर्ल्ड स्कूल महासमुंद में आयोजित किया गया है। इस स्पर्धा में केवल अंडर 7, अंडर 9, अंडर 11 व अंडर 13 आयु वर्ग के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। इस स्पर्धा में भाग लेने से पूर्व खिलाडिय़ों को जिला शतरंज संघ से पंजीयन आवश्यक है । प्रतियोगिता का प्रवेश शुल्क 300 रुपए निर्धारित है। यह स्पर्धा अंतरराष्ट्रीय नियमानुसार स्विस लीग पद्धति से खेली जाएगी, जिसमें खिलाडिय़ों को सभी चक्र खेलना आवश्यक होगा। स्पर्धा हेतु टाइम कंट्रोल बगैर किसी इंक्रीमेंट के दोनों खिलाडिय़ों को 15 - 15 मिनट दिए जाएंगे। प्रतियोगिता के अंतिम चक्र पश्चात खिलाडिय़ों के समान अंक आते हैं, तो ऐसी स्थिति में ऑल इंडिया चेस फेडरेशन द्वारा निर्धारित टाई ब्रेक नियमों का पालन किया जाएगा। उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 10 मई शाम 5 बजे तक निर्धारित है। जिला एवं प्रदेश शतरंज संघ के सचिव हेमन्त खुटे ने बताया कि अन्य केटेगरी हेतु खेल कैलेंडर भी जल्द घोषित किया जाएगा। सभी जिला चयन स्पर्धाएं रिवरडेल वल्र्ड स्कूल में होंगी। इस स्पर्धा के सभी चयनित खिलाड़ी 15 मई से एकेडमिक वल्र्ड स्कूल बेमेतरा में आयोजित राज्य चयन स्पर्धा में महासमुंद जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला चयन इस स्पर्धा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पाने वाले खिलाडिय़ों को ट्रॉफी तथा तृतीय व चतुर्थ स्थान हासिल करने वाले खिलाडिय़ों को मोमेंटो बतौर ईनाम दिया जाएगा। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट व मेडल दिए जाएंगे। इच्छुक खिलाड़ी टूर्नामेंट डायरेक्टर हेमंत खुटे व स्पोर्ट्स टीचर कुनेन अहमद ( रिवरडेल स्कूल ) से संपर्क कर सकते हैं। स्पर्धा के कुशल संचालन हेतु राष्ट्रीय निर्णायक चंदन विश्वकर्मा को दायित्व सौंपा गया है। टेक्निकल सहायता के लिए खिलाड़ी जिला शतरंज संघ द्वारा स्पर्धा संबंधी जारी किए गए प्रास्पेक्टस में टेक्नीशियन के रूप में दिए गए ।
फीडे आर्बिटर रॉकी देवांगन के मोबाइल नम्बर से फोन कर मार्गदर्शन व सहयोग ले सकते हैं।