महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,10 मई। आगामी 12 मई से दो दिवसीय मानस गान सम्मेलन का आयोजन ग्राम गड़बेड़ा में किया गया है। जो 14 मई सायं तक चलेगा।
इस आयोजन में महासमुंद जिले के कुछ प्रमुख मानस परिवार को आमंत्रित किया गया है। इसमें राधाकृष्ण मानस परिवार गड़बेड़ा, पार्वती मीना मानस परिवार गड़बेड़ा, रघुकुल मानस परिवार पोटापारा, गोपेश्वर बाल सखा मानस परिवार बिहाझर, जय अम्बे मानस परिवार लिलेशर, आंचल मानस परिवार रिकोकला, दुर्गा मानस परिवार ठूमसा, प्रज्ञा मानस परिवार सराईपाली, रामकृष्ण मानस परिवार महासमुंद, लीना मानस परिवार पटपरपाली, दिव्य ज्योति मानस परिवार नौगड़ी बसना, जय कपीस मानस परिवार आमाकोनी आदि मानस गान प्रस्तुत करेंगे। ज्ञात हो कि ऐसा कार्यक्रम विगत दो दशक के बाद होने जा रहा है।
कार्यक्रम के लिये गड़बेड़ा के मानस गान प्रेमी, कार्यकर्ता व ग्रामवासी तैयारी में लगे हुए हैं।