महासमुन्द

इलाज के लिए 2 लाख मंजूर
10-May-2025 3:43 PM
इलाज के लिए 2 लाख  मंजूर

महासमुंद,10 मई। राज्य महिला आयोग के सदस्य व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया की अनुशंसा पर आर्थिक सहायता के रूप में 2 लाख रुपए की स्वीकृति मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी है। विगत कई दिनों से तोरेसिंहा निवासी सुधीर बेहरा गंभीर बीमारी से ग्रसित थे।  पारिवारिक परिस्थितियों के कारण इलाज कराने में असंभव थे। पीडि़त की पत्नी ने शासन से सहायता दिलाने निवेदन की थी। विषय की गंभीरता को देखते हुए सरला कोसरिया ने संबंधित अस्पताल से दूरभाष से चर्चा के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र के माध्यम से की थी। वहीं  आर्थिक सहायता स्वीकृत करने के लिए आग्रह किया था। जिस पर मुख्यमंत्री ने 2 लाख रुपए की तत्काल स्वीकृति दी है। हालांकि गंभीर बीमारी के चलते इलाज के दौरान सुधीर बेहरा का निधन हो गया। शासन के द्वारा स्वीकृत सहायता राशि उनकी पत्नी कल्पना बेहरा को उपचार में हुए व्यय की प्रतिपूर्ति के रूप में दी गई है।

इस आर्थिक सहायता की स्वीकृति के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

 


अन्य पोस्ट