महासमुन्द

रेडक्रॉस का जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर
09-May-2025 4:43 PM
रेडक्रॉस का जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 9 मई। विश्व रेडक्रॉस दिवस पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ राज्य शाखा रायपुर के निर्देश एवं कलेक्टर एवं पदेन अध्यक्ष  विनय कुमार लंगेह, उपाध्यक्ष भूपेंद्र राठौर तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सचिव इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला महासमुंद,

डॅा. पी.कुदेशिया के मार्गदर्शन में, चेयरमेन संदीप दीवान, वाइस चेयरमेन डॉ. आर. के.परदल,पारस चोपड़ा कोषाध्यक्ष एवं जिला संगठक डॉ. अशोक गिरि गोस्वामी के नेतृत्व में 8 मई को महासमुंद जिले में विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन  हर्षोल्लास के साथ किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज सलंग्न जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें इंडियन कॉलेज रेडक्रॉस के कौन्सलर मानक लाल बारल, अभिषेक पांडेय सदस्य, आकाश पांडेय सदस्य, तेजलाल देवांगन कार्यालय सहायक एवं यूथ रेडक्रॉस वालेंटियर्स सहित रेडक्रॉस के अन्य पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

इस अवसर पर प्रबंध समिति एवं पदाधिकारी  दाऊलाल चंद्राकर, राजेश्वर खरे, प्रेम नारायण चंद्राकर एवं एचआर बघेल ने भी रक्तदान कार्यक्रम में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में डॉ. अशोक गिरि गोस्वामी जिला संगठक एवं राज्य प्रबंध समिति सदस्य, डॉ. दिलजीत गुरदत्ता ब्लड बैंक प्रभारी, खिलेश्वर चंद्राकर मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट, सुनील साहू ब्लड सेंटर कौंसलर, एमएल चक्रधारी, भुनेश्वर साहू लैब सहायक, कार्यालय सहायक सागर सिंह ठाकुर, कुंदन थानेकर, कौन्सलर हेमलता मलिकार, अनिकेत गोस्वामी, विकासखंड सचिव किरण पटेल, देव कुमार सूर्यवंशी, कुसुम साहू स्टाफ  नर्स, तिलोका ठाकुर, पीसी बिशाल, द्वारिका प्रसाद सिन्हा तथा अन्य सदस्य एवं यूथ रेडक्रॉस वालंटियर्स भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की स्थापना 1918-1920 के दौरान स्पेनिश फ्लू महामारी के समय हुई थी तथा 1920 में  इसे विधिवत संवैधानिक मान्यता प्राप्त हुई थी। इस अवसर पर रेडक्रॉस के जन्मदाता सर हेनरी ड्यूनांट को भी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महासमुंद जिले में रेडक्रॉस सोसायटी के गठन को 26 वर्ष पूर्ण होने के इस अवसर पर जिला संगठन द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की प्रशंसा की गई।


अन्य पोस्ट