महासमुन्द

अब तक 120 गांवों के 11 सौ से अधिक नमूने लिए
09-May-2025 4:12 PM
अब तक 120 गांवों के 11 सौ से अधिक नमूने लिए

महिला समूह करेंगी पानी के साढ़े 9 हजार नमूनों की जांच

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 9 मई। पीएचई विभाग बारिश के पूर्व हैंडपंपों, नलों से पानी के सेंपल लेकर जांच में जुट गया है। इस बार इस कार्य में कुल 6811 महिलाओं को सेंपल के कार्य में लगाया गया है। जो कुल 9297 पानी का सेंपल एकत्र करेंगी। अब तक 120 ग्रामों के हैंडपंप से कुल 11 सौ से अधिक नमूने एकत्र किये जा चुके हैं। इस वर्ष पानी में केमिकल की जांच की जाएगी। जिसमें पीएच मैलापन, फ्लोराइड, लाइट्रेट, फास्फेट, आयरन आदि की जांच शामिल हैं। जबकि बैक्टिरिया की जांच प्रयोगशाला में ही की जाएगी।

 

इस वर्ष केवल पानी में केमिकल की जांच की जाएगी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अनुसार हर विखं में लगभग 1860 सैंपल एकत्रित किए जाएंगे। महिला समूह के माध्यम से अप्रैल माह से सैंपल लेने का कार्य शुरू हो गया है। इस वर्ष केवल केमिकल की जांच की जाएगी। पिछले साल बैक्टीरिया जांच पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। श्री प्रजापति ने बताया कि हर साल पानी सैंपल लेने का विभाग को केंद्र से ही लघ प्रदान किया जाता है। पिछले साल 2 हजार सैंपल लेने का लक्ष्य था। प्री मानसू टेस्ट के तहत 5 हजार सैंपल एकत्रि किए गए थे। हालांकि दूसरे चरण के लि कोई टारगेट नहीं आया था।

इस वर्ष लक्ष्य कम आया है।पीएचई के प्रयोगशाला के प्रभारी अजय प्रजापति ने बताया कि पानी के सैंपल एकत्रित करने का लक्ष्य मिल गया है और अप्रैल माह से सैंपल लेने का कार्य भी शुरू कर दिया है। जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई पानी टंकियों से गांवों में पानी की सप्लाई की जा रही है। उसकी जांच के लिए महिला समूह बनाया गया है। इन महिलाओं को जल बहिनी के नाम से जाना जाता है। उन्होंने बताया कि हानिकारक तत्वों की शिकायतें ज्यादा आती हैं। लोग अपने-अपने घरों से भी पानी के सैंपल लेकर पहुंचते हैं। अमानक आने पर ही पानी को साफ करने व शुद्ध करने के प्रयास किए जाते हैं।


अन्य पोस्ट