महासमुन्द

सुशासन तिहार: अभिमन्यु पटेल को मिली ट्रायसाइकिल
09-May-2025 3:53 PM
सुशासन तिहार: अभिमन्यु पटेल को मिली ट्रायसाइकिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 9 मई। सुशासन तिहार के तहत अभिमन्यु पटेल को ट्रायसाइकिल मिली।

      ग्राम पंचायत मोखापुटका, विकासखण्ड सरायपाली निवासी अभिमन्यु पटेल जो कि 60 प्रतिशत अस्थिबाधित दिव्यांग हैं, ने ट्रायसाइकिल हेतु समाज कल्याण विभाग महासमुंद में आवेदन प्रस्तुत किया था। उनके आवेदन पर कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत की सरपंच लोचन भावना पटेल,उपसरपंच शिवनारायण पटेल एवं अन्य ग्रामीण जिला कार्यालय समाज कल्याण में उपस्थित हुए।

 

उन्होंने बताया कि श्री पटेल निराश्रित हैं तथा उनके माता-पिता का देहांत हो चुका है। उनके दैनिक जीवन में भारी कठिनाई एवं आवागमन में असुविधा हो रही थी। इस परिस्थिति को गंभीरता से लेते हुए समाज कल्याण विभाग की उप संचालक संगीता सिंह द्वारा त्वरित निर्णय लेते हुए अभिमन्यु पटेल को ट्रायसाइकिल प्रदान की गई। ट्रायसाइकिल प्राप्त होने पर अभिमन्यु पटेल ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग का आभार प्रकट किया।


अन्य पोस्ट