महासमुन्द

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर आज
07-May-2025 7:51 PM
विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर आज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 7 मई। विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा महासमुन्द द्वारा कल 8 मई को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध चिकित्सालय महासमुन्द स्थित ब्लड बैंक में प्रात: 10 बजे से प्रारंभ होगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य रक्तदान के प्रति जन.जागरूकता बढ़ाना, जरूरतमंदों को जीवनदान प्रदान करना, तथा मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करना है। शिविर के आयोजन को सफल बनाने हेतु जिला कलेक्टर एवं पदेन अध्यक्ष विनय कुमार लंगेह,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पी. कुदेशिया, सभापति संदीप दीवान, उपसभापति डॉ.राकेश कुमार परदल,कोषाध्यक्ष पारस चोपड़ा तथा जिला संगठन एवं राज्य प्रतिनिधि डॉ. अशोक गिरि गोस्वामी ने जिले के नागरिकों, युवाओं एवं समाजसेवी संगठनों से अधिकाधिक संख्या में रक्तदान कर सहभागी बनने का आव्हान किया है।


अन्य पोस्ट