महासमुन्द
समाधान शिविर में अहिल्या साहू को श्रमिक पंजीयन कार्ड
07-May-2025 5:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 मई। राज्य शासन द्वारा चलाए जा रहे सुशासन तिहार के अंतर्गत 5 मई को पिथौरा विकासखंड की ग्राम पंचायत गोपालपुर में आयोजित समाधान शिविर में हितग्राही अहिल्या साहू को त्वरित लाभ प्रदान किया गया।
शिविर में श्रम विभाग की टीम द्वारा उनकी पात्रता की पुष्टि करने के उपरांत तत्काल पंजीयन किया गया और मौके पर ही उन्हें श्रमिक पंजीयन कार्ड प्रदान किया गया। Ÿ
ामिक कार्ड प्राप्त होने से अहिल्या साहू अब शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे स्वास्थ्य सहायता, आवास सहायता सहित कई अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगी। श्रमिक कार्ड मिलने पर अहिल्या साहू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य शासन के प्रति आभार प्रकट किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे