महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,7 मई। 7वां खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन 4 से 15 मई तक बिहार में आयोजित किया जा रहा है जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य की रग्बी फुटबॉल टीम में महासमुंद जिले की प्रांजलि भारती पिता कन्हैया तेंदुवाही का चयन हुआ है। प्रांजलि पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय हाई स्कूल तुमगांव में कक्षा 11वीं की छात्रा है। रग्बी खेल का अभ्यास प्रतिदिन तुमगांव खेल मैदान में प्रशिक्षक डॉ सुनील कुमार भोई व्यायाम शिक्षक भोरिंग के नेतृत्व में किया जाता हैं। जहां आसपास क्षेत्र के बच्चे खेल विभिन्न अभ्यास करने आते हैं।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स बिहार के लिए चयनित होने पर अध्यक्ष नगर पंचायत तुमगांव बलराम कांत साहू, उपाध्यक्ष सावित्री उत्तम निर्मलकर, पार्षद राम शरण निर्मलकर, गौतम सिन्हा,चोवा राम तांडेकर,शिव यादव, भुवनेश्वर साहू, रोहित साहू, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज घृतलहरे, शत्रुहन निषाद, राहुल यादव आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।