महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,5मई। छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार ग्रीष्मकालीन अवकाश में विद्यार्थियों के लिए समर कैम्प आयोजित करने निर्देशित किया गया था। अत: आज 5 से 16 मई तक चलने वाले इस समर कैम्प का शुभारंभ संस्था के प्राचार्य अमी रूफस एवं स्टॉफ तथा पालकों की उपस्थिति में दीप प्रज्जवलित कर हुआ। इस अवसर पर संस्था के प्रमोद कुमार कन्नौजे, विकास यादव, दिव्येश वाणी उपस्थित थे।
प्राचार्य अमी रूफस ने बच्चों को संबोंधित करते हुए कहा कि समर कैम्प का भरपूर लाभ उठाईये। यहां आपको बहुंत कुछ सीखने को मिलेगा। समर कैम्प का समय प्रात: 7.30 बजे से 9.30 बजे तक रखा गया है। ताकि गर्मी में विद्यार्थियों को असुविधा न हो। समर कैम्प में विद्यार्थियों को प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियां कराईजावेगी ताकि बच्चे बोर न हों। इसमें स्वामीआत्मानंद हिन्दी मीडियम के छात्र छात्राएं भी भाग ले रहे हैं।
समर कैम्प में विद्यार्थियों को जो गतिविधियां कराई जावेंगी,उसमें मुख्य रूप से योगा, म्यूजिक एण्ड डांस, खेल एवं गेम्स, आर्ट एवं क्राफ्ट, वैदिक गणित, ऑरगेमी, क्लेआर्ट, सुडोकू, पर्सनॉलिटी डवलपमेंट आदि गतिविधियां कराई जावेगी। समर कैम्प में संस्था के शिक्षक नेहा सिंह, आकांक्षा जैन, अंशुमाला बारिक, रौनकअग्रवाल, अंजू चन्द्राकर, ध्रुति श्रीवास्तव, पूर्णिमा चन्द्राकर, प्रेम यादव अंजलीकहार के द्वारा समर कैम्प का संचालन किया जा रहा है।
कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा जैन ने तथा आभार प्रदर्शन मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार कन्नौजे ने किया। समर कैम्प में संस्था के प्रकाश साहू, मोहन कन्नौजे, झम्मन साहू, दुर्गामा निकपुरी, माहेश्वरी पटेल का सहयोग मिल रहा है।