महासमुन्द
महासमुंद, 5 मई। सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत जिले में समाधान शिविर का आयोजन 5 मई से प्रारंभ होगा। जिसमें नगरीय निकाय अंतर्गत 8 व जनपद पंचायत अंतर्गत 41 शिविर आयोजित किया जाएगा। सभी शिविरों के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं।
दूसरे दिन 6 मई को विकासखंड बसना अंतर्गत ग्राम पंचायत गनेकेरा एवं सरायपाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत केंदुवा में शिविर आयोजित होगा।
जिसमें गनेकेरा शिविर में ग्राम पंचायत भैंसाखुरी, बाराडोली, बरगांव, बिटांगीपाली, चंदखुरी, दुरूगपाली, गनेकेरा, खेमड़ा, कोलिहादेवरी, नौगड़ी, पथीयापाली, रसोड़ा, भठोरी, खटखटी व छिर्राचुंवा तथा ग्राम पंचायत केंदुवा शिविर में ग्राम पंचायत आंवलाचक्का, बहरापाली, बिजातीपाली, बिरकोल, बोड़ेसरा, दर्राभांठा, डूडूमचुंवा, जलपुर, जम्हारी, केंदुवा, कोसमपाली, मोहनमुड़ा, नवागढ़, रिसेकेला के ग्रामीणजन अपने समस्याओं का समाधान पा सकेंगे।