महासमुन्द
सीसी रोड व नाली निर्माण का नपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण
05-May-2025 3:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 5 मई। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कल शहर के वार्ड 25 स्थित श्रीराम कॉलोनी में नाली एवं सीसी रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य के निगरानी में लगे अधिकारियों को गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि तय समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण हो जाना चाहिए। उन्होंने निर्माण कार्य में लापरवाही न बरतने तथा जनसुविधा को ध्यान में रखकर कार्य करने की बात कही। श्री साहू ने कहा कि सीसी रोड व नाली बनने के बाद स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा होगी। तथा गंदे पानी की निकासी हेतु व्यवस्थित साधन बनेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे