महासमुन्द

गांजा तस्करी, 2 आरोपियों को 10-10 साल कैद
03-May-2025 8:45 PM
गांजा तस्करी, 2 आरोपियों को 10-10 साल कैद

छत्तीसगढ़ संवाददाता

महासमुंद, 3 मई। कोर्ट ने 2 गांजा तस्करों को 10-10 वर्ष की कड़ी कैद की सजा सुनाई है।

एनडीपीएस एक्ट के विशेष न्यायाधीश संघपुष्पा भतपहरी ने प्रिंस कुमार दुबे उत्तर पश्चिम दिल्ली नरेला निवासी तथा मोसिन उर्फ  मोहसिन कलियर हरिद्वार निवासी को गांजा तस्करी के अपराध के लिए एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 ख 11 ग के तहत 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास व 1-1 लाख रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड की राशि नहीं पटाने पर एक-एक वर्ष का सश्रम कारावास पृथक से भुगतना होगा।

अभियोजन के अनुसार खल्लारी थाना क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति रेल्वे स्टेशन के पास मेन रोड एनएच 353 भीमखोज में एक भूरे रंग के बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर जा रहे हंै।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों से पूछताछ की।

उनके पास रखे एक बड़े भूरे रंग के बैग में 7 पैकेटों में रखा हुआ गांजा बरामद किया गया। जिसका वजन 25 किलो था। विवेचना उपरांत मामला कोर्ट को सौंपा गया था।

जहां अपराध सिद्ध होने पर दोनों आरोपियों को सजा सुनाई गई। अभियोजन की ओर विशेष लोक अभियोजक नूतन साहू ने पैरवी की।


अन्य पोस्ट