महासमुन्द

जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए नपाध्यक्ष
03-May-2025 8:43 PM
जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए नपाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 3 मई। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू का जन्मदिवस 1 मई को टाउन हॉल में एक सामान्य कार्यक्रम आहुत कर मनाया गया। अपने जन्मदिवस पर श्री साहू ने सुबह नगर की अधिष्ठात्री देवी महामाया की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

 दोपहर 12 बजे स्थानीय लोहिया चौक में आयोजित मजूदर दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। मजूदर भाइयों को विश्व मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दी। पश्चात अपने जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं की ओर से टाउनहाल में आयोजित एक सामान्य भेंट मुलाकात कार्यक्रम में हिस्सा लिया।  मालूम हो कि नपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों, समर्थकों से अपील की थी कि उनके जन्मदिवस पर बेनर पोस्टर, आतिशबाजी या किसी प्रकार का मंचीय कार्यक्रम ना करें। अत: श्री साहू ने टाउन हॉल पहुंचकर समस्त शुभचिंतकों, नगरजनों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। लोहिया चौक में भी मेंशन मजदूर संघ के कार्यक्रम में श्री साहू ने मजदूर भाइयों को संबोधित कर देश के विकास में उनके योगदान को अतुलनीय बताया।

उन्होंने कहा कि कोई भी विकास कार्य बिना मजदूर के संभव नहीं है।

 इस अवसर पर वरिष्ठ नेता संदीप दीवान, सभापति सूरज नायक, गुलशन साहू, पार्षद राहुल आवड़े, पार्षद शुभ्रा मनीष शर्मा, भारती राजू चंद्राकर,भाऊराम साहू, हर्ष साहू, पीयूष साहू सहित मजदूर यूनियन के सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे। टाउन हॉल के कार्यक्रम में पार्षद मुश्ताक विक्की खान, ज्योति रिन्कू चंद्राकर, गुलशन साहू, धनेंद्र चंद्राकर,सूरज महानंद, राहुल आवड़े, जितेंद्र ध्रुव, ओमिन टोमन कागजी, रत्नेश साहू, शिव साहू, विजय साहू सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट