महासमुन्द
पिथौरा के पांच शिक्षकों को नोटिस
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 3 मई। विगत दो वर्ष पूर्व प्रधानपाठक पद पर पदोन्नति की सूची में कुछ अनुभवहीन शिक्षक भी वरिष्ठता सूची में कूटरचना कर प्रधान पाठक पद पर पदोन्नत हो गए। मामले की जानकारी के बाद जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा विकासखण्ड के 5 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पिथौरा विकासखण्ड में भी सहायक शिक्षकों को पदोन्नत कर प्रधान पाठक बनाने का आदेश जारी किया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ शिक्षकों ने स्वयं ही वरिष्ठता सूची में कूटरचना कर सीनियर बन गए और इसी प्रमाणपत्र के कारण वे वास्तविक हकदार शिक्षकों को किनारे कर खुद प्रधानपाठक पद पर पदोन्नत हो गए।
मामले की शिकायत कुछ पात्र वंचितों द्वारा उच्चाधिकारियों से की थी। लिहाजा जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए विकासखण्ड के पांच शिक्षक जिनका नाम पदोन्नति सूची में है, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
बीईओ ने पुष्टि की
उक्त मामले में स्थानीय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी डड़सेना ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से अभी की लिस्ट में पदोन्नत हुए शिक्षकों में दिनेश प्रधान प्र. पा. खैरखूँटा, गौरी नायक प्र पा पंडरीपानी, जयलाल भोई प्र पा विश्वासपुर, नारायण सिदार प्र पा कुदरीदादर एवम, अभिमन्यु सिन्हा प्र पा नवाडीह को नोटिस जारी किया गया है।