महासमुन्द

स्काउट-गाइड ने निकाली पर्यावरण व जल संरक्षण जागरूकता रैली
02-May-2025 9:10 PM
स्काउट-गाइड ने निकाली पर्यावरण व जल संरक्षण जागरूकता रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 2 मई। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव के मंशा अनुरूप राज्य सचिव कैलास सोनी के निर्देश पर स्काउट-गाइड के 75 वर्ष हीरक जयंती के अवसर पर स्काउट-गाइड संघ बागबाहरा द्वारा गुरूवार को पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए रैली निकाली।

इस रैली का उद्देश्य लोगो मे जल,पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता लाने को लेकर साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली तीन टोली में बांटा गया था। ग्राम पंचायत खल्लारी को मुख्य केंद्र बिंदु मानकर रूढ़ चाट निर्धारित किया गया था । जिसमे प्रथम टोली डोकारपाली,मोहगांव, कोल्दा,एवं द्वतीय टोली  दारगाँव,पतेरापाली, बीके बाहरा तृतीय टोली संयुक्त रूप से ग्राम पंचायत खल्लारी गलियों में पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को पेड़ लगाने और पानी बचाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही पर्यावरण एवं जल संरक्षण जागरूकता संदेश का नारा लगाए।

वीर शिवाजी ओपन रोवर क्रु व स्काउट गाइड के इन प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है। स्काउट गाइड के सदस्य पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने के लिए प्रेरित हुए हैं और वे पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने के लिए तैयार हैं।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर संघ के अध्यक्ष पंकज हरपाल, उपाध्यक्ष द्वय राजेश सोनी,देवेश साहू, जनपत सदस्य प्रतिनिधि व पूर्व सरपंच रामलाल चक्रधारी ,शाला विकास समिति अध्यक्ष रमन दास वैष्णव, ब्लॉक आयुक्त गाइड श्रीमती पूरी हरपाल,सचिव शेषनारायण साहू,पूर्व सचिव भीमसेन चन्द्राकर,व्यास नारायण बंजारे,मनोज दीवान, सतीश देवांगन ,गगन टोंडेकर,वेदांश बंजारे, कु .रूखमणी बघेल,पुष्पेन्द्र ,अजय चंद्राकर ,  अतुल तुली सोनवानी,खेमेश्वरी सिन्हा, चंचल चक्रधारी,पूणिमा ठाकुर,जानवी मानिकपुरी, उमाशंकर,रोहित ,छबि,दुष्यंत, राजेश दीपांशु कृष्ण आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट