महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 2 मई। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर बागबाहरा में निकली रैली का कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अंकित बागबाहरा ने स्वागत किया। उन्होंने इस अवसर पर बताया कि आज मजदूर दिवस, जिसे अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस या मई दिवस भी कहा जाता है, यह दिन दुनिया भर के मजदूरों और श्रमिकों के योगदान, संघर्षों और अधिकारों को सम्मान देने के लिए समर्पित है।
उन्होंने बताया कि दुनिया भर में मजदूर संगठन, ट्रेड यूनियन और समुदाय रैलियां, मार्च, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सेमिनार आयोजित करते हैं। इसी कड़ी में आज के दिन बागबाहरा में कई मजदूर संगठनों के द्वारा मिलकर एक बड़ी रैली निकाली जाती है आज भारी बारिश के बावजूद बागबाहरा में रैली का आयोजन हुआ जिसमें साथियों के साथ मिलकर अंकित बागबाहरा ने मजदूर भाइयों का स्वागत किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंकित बागबाहरा के साथ राजू यादव, कृष्ण हरपाल, रिहान कोहली,अर्जुन जगवानी, गंगाराम यादव,संतोष श्रीवास्तव, रामायण, हितेश, नोहर, शेखर चंद्राकर, पूनम, गुलाब, विक्की, बिसंभर, बालाराम, भीषम, राजेश सहित बड़ी संख्या में मजदूर साथी मौजूद थे।