महासमुन्द

कौशल परीक्षा 4 को
02-May-2025 5:08 PM
कौशल परीक्षा 4 को

महासमुंद, 2 मई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद अंतर्गत रिक्त कार्यालय सहायक, क्लर्क के पदों पर सीधी भर्ती के लिए 4 मई को कौशल (टायपिंग) परीक्षा का आयोजन होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महासमुंद के सचिव आफरीन बानों ने जानकारी दी कि उक्त कौशल परीक्षा 4 मई को दोपहर 2 बजे से आयोजित किया गया जाएगा। जिसके पूर्व दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। अभ्यर्थीगण को जिला न्यायालय परिसर महासमुंद में 12:30 बजे उपस्थित होने को कहा गया है। परीक्षा व प्रवेश पत्र संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला न्यायालय महासमुंद के शासकीय वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। 
पृथक से किसी भी अभ्यर्थी को उनके पते पर प्रवेश पत्र प्रेषित नहीं किया जाएगा।
 


अन्य पोस्ट