महासमुन्द

रेत का अवैध उत्खनन-परिवहन, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक चेन माउंटेड जब्त
01-May-2025 3:48 PM
रेत का अवैध उत्खनन-परिवहन, चार  ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक चेन माउंटेड जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 महासमुंद, 1 मई। खनिज विभाग की टीम ने मंगलवार और सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चार ट्रैक्टर और एक चेन माउंटेड को जब्त किया। मंगलवार को ग्राम सांकरा जोंक नदी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन करते हुए पकड़ा गया। जबकि बुधवार को खनिज विभाग की टीम ने पिथौरा के नदी चरौदा में जोंक नदी में एक चैन माउंटेन मशीन को अवैध रेत उत्खनन करते हुए जब्त किया। वाहनों को जब्त कर सुरक्षार्थ थाना में खड़ा किया गया है।

 

 खनिज अधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि उक्त वाहनों पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस प्रकरण में 2 से 5 वर्षों की सजा का प्रावधान है और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया जाएगा। पूर्व में भी खनिज पट्टेदारों एवं खनिज परिवहनकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिज का उत्खनन, परिवहन करना कानूनन अपराध है।


अन्य पोस्ट