महासमुन्द
कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत
01-May-2025 2:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 1 मई। तेंदुकोना थाना अंतर्गत मोंगरापाली सराईपाली के बीच एक कार की ठोकर से बाइक चालक की मौत हो गई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 अप्रैल रात करीब 8 बजे ग्राम घोघरा थाना तेंदूकोना निवासी नेमीचंद साहू अपनी बाइक सीडी डीलक्स क्रमांक सीजी 04 सीवी 9833 से बागबाहरा से अपने गांव घोघरा वापस आ रहा था, इसी दौरान मोंगरापाली सराईपाली के बीच मोड़ के पास तेंदुकोना की ओर से आ रही मारूती सुजुकी ईको सीजी 04 क्यूबी 3081 का चालक तेजी व लापरवाही से अपनी गाड़ी को चलाते आकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे आई गंभीर चोंट के कारण नेमीचंद की मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे