महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 अप्रैल। महासमुंद की थाना बसना पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम पर्रापाठ के मृतक कमलदास मानिकपुरी की हत्या का खुलासा किया है। मृतक कमलदास मानिकपुरी की हत्या करने के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
आरोपी पिता ने पुलिस को बताया है कि बेटे द्वारा आये दिन शराब पीकर लड़ाई झगड़ा व वाद विवाद के कारण हत्या की घटना को अंजाम दिया है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी रोहितदास मानिकपुरी बसना महासमुन्द ने थाना बसना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 28 अप्रैल की सुबह मैं सब्जी खरीदने केलिये सरायपाली मंडी गया था, सुबह करीब 6 बजे मेरे ससुराल पर्रापाठ के सुक्रितदास मानिकपुरी ने मोबाइल पर फोन कर बताया कि तुम्हारे बड़े साला के लडक़ा कमलदास मानिकपुरी जो रिश्ते में मेरा भतीजा लगता है, की अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर है। सूचना पर मैं ससुराल पर्रापाठ आया तो देखा कि कमलदास मानिकपुरी उसके घर के परछी में खाट पर मृत अवस्था में है. उसके दाहिने कान, सिर में गहरा चोंट है.खून निकला है।
खुन का छीटा दीवाल में लगा है एवं बिस्तर में भी खुन लगा हुआ है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बसना में अपराध धारा 103(1) बी.एन.एस. का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस ने घटना स्थल का मौका निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान घटना के समय घर में मृतक कमलदास मानिकपुरी के साथ पिता धरमदास मानिकपुरी उपस्थित था।
पुलिस की टीम ने संदेही पिता धरमदास मानिकपुरी से पूछताछ करने पर अपने बेटे का हत्या कर अपराध करना स्वीकार किया और बताया कि मृतक कमलदास मानिकपुरी अक्सर शराब पीकर झगडा करता था जिसे मना करने पर नहीं मानता था. शराब पीने के लिये पैसा मांगता था. होने पर दे देता था नही होने पर नहीं देता था।
आरोपी ने जैसा बताया कि सोमवार की रात को नशे की हालत में घर आकर झगडा विवाद किया और घर के परछी में रखे खाट में सो गया था। कमलदास मानिकपुरी के हरकत से मैं परेशान हो गया था जिसके कारण मैं मौका देखकर घर में रखे टंगिया से कमलदास मानिकपुरी को सोये हालत में तीन बार सिर में मार दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गयी।
पुलिस की टीम ने आरोपी धरमदास मानिकपुरी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग टंगिया जप्त कर आरोपी विरूध्द थाना बसना में अपराध धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत् कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। यह संर्पूण कार्रवाई महासमुंद पुलिस के द्वारा की गई।