महासमुन्द

खबर का असर: रिटायरमेंट के दो दिन पहले पिथौरा बीईओ ठाकुर निलंबित
29-Apr-2025 4:19 PM
खबर का असर: रिटायरमेंट के दो दिन पहले पिथौरा बीईओ ठाकुर निलंबित

दो प्रकरणों के जांच के बाद दोषी पाए गये 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 29अप्रैल।
विखं शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार ठाकुर पिथौरा 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे थे। लेकिन सेवानिवृत्त के 2 दिन पूर्व ही उन पर में शासन स्तर से बड़ी कार्रवाई की गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया है। दो प्रकरणों के जांच के बाद बीईओ श्री ठाकुर दोषी पाए गये और शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया है। 
गौरतलब है कि  ‘छत्तीसगढ़’ में उक्त मामलों से संबंधित खबर छपी थी और संज्ञान में आते ही जिला प्रशासन ने त्तकाल जांच कमेटी गठित की थी। 

जानकारी के अनुसार शासकीय मिडिल भगतदेवरी को 16 लाख, 61 हजार 163 रुपए मुआवजा राशि फ ोरलेन सडक़ में स्कूल भवन तथा अहाता क्षतिग्रस्त होने के कारण मिला था। उक्त राशि को बीईओ ने दो वर्ष अपने पास रखा। पश्चात उन्होंने राशि को नियम विपरीत तरीके से सरपंच ग्राम पंचायत भगतदेवरी को दे दिया था। जबकि दूसरा मामले में विखं पिथौरा अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला भगत देवरी में ही शिक्षिका शोभा बरिहा पदस्थ थीं। जिसे जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद के आदेश 7 जुलाई 2022 को मूल शाला भगत देवरी से शासकीय प्राथमिक शाला कमार डेरा बागबाहरा में शैक्षणिक व्यवस्था किया गया था। 

शोभा बरिहा को बीईओ कार्यालय बागबाहरा से कार्य मुक्ति आदेश पाने के बाद मूल शाला भगतदेवरी में पहुंचकर उपस्थिति देना था। लेकिन उन्होंने मूल शाला में उपस्थिति न देकर अनुपस्थित अवधि में भी बीईओ और लिपिक से मिलीभगत कर नियम विपरीत वेतन आहरण कर लिया। जिसकी जांच में दोषी पाए गए बीईओ श्री ठाकुर को निलंबित करके जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद में अटैच कर दिया गया है। संभागीय संयुक्त संचालक राकेश पांडेय ने जांच करके जांच रिपोर्ट स्कूल शिक्षा विभाग को भेज दिया था। जिसमें बीईओ के.के. ठाकुर को वित्तीय अनियमितता में दोषी पाये जाने पर स्कूल शिक्षा विभाग से अवर सचिव तरूणा साहू ने 28 अप्रैल को उक्त कृत्य हेतु छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण नियत्रंण तथा अपील नियम 1966 के नियम 9-1क के तहत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलबंन अवधि में के.के.ठाकुर को जीवन निर्वाह भत्ता दिया जायेगा। 

 

इस तरह स्कूल शिक्षा विभाग ने दो प्रकरणों में में दोषी दोषी पाए जाने पर पिथौरा बीइओ कमलेश कुमार ठाकुर को सेवानिवृत्ति के दो दिन पहले निलंबित कर दिया। श्री ठाकुर कल 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे थे। स्कूल शिक्षा विभाग से अवर सचिव तरूणा साहू ने 28 अप्रैल को ही कमलेश कुमार ठाकुर बीईओ पिथौरा को निलंबित कर दिया है। डीईओ मोहन सावंत ने बताया कि जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई करने का आदेश है।

मालूम हो कि इस मामले की लिखित शिकायत सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त दस्तावेजों के साथ विनोद कुमार दास ने 27 अगस्त 2024 को की थी। जांच में शिकायत सही पाई गई। एक दस्तावेज में बीईओ कमलेश ठाकुर ने बकायदा इकरारनामा किया है कि मुआवजा राशि का बजट एवं खर्च की जानकारी न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी रा.पिथौरा एवं जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद को दूंगा और फिर बीईओ ने सरपंच भगतदेवरी को 16 लाख, 61 हजार 163 रुपए नियम विपरीत वेतन आहरण कर लिया। जिसकी जांच में दोषी पाए गए ठाकुर को निलंबित कर डीइओ कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। 


अन्य पोस्ट